रेलवे स्टेशनों पर गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, ट्रेन घोषणाओं को लेकर भी सख्त निर्देश
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर के रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश के तहत स्टेशनों पर देशभक्ति से जुड़े गीत बजाए जाएंगे। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया है कि देशभक्ति गीतों के प्रसारण से ट्रेनों की जरूरी घोषणाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में एमआर सेल ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
Advertisements

Advertisements



