72 घंटे में डेंगू के 2 नए केस, मलेरिया के 38 मरीज मिले; पोटका में बढ़ी चिंता
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर :मानसूनी मौसम के बीच डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है। पिछले 72 घंटे में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं, जबकि मलेरिया की जांच में 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।मलेरिया के मामलों के लिहाज से पोटका हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। क्षेत्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की रोकथाम और निगरानी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत सामने आई है।
Advertisements

Advertisements



