तकनीकी खराबी से फ्लाइट में फंसे यात्री, बिना एसी के 2 घंटे तक गर्मी में मचा हड़कंप

Advertisements

रांची : दिल्ली से रांची आ रही IndiGo की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट में एसी सिस्टम में दिक्कत आने के कारण यात्रियों को करीब 2 घंटे तक बिना एयर कंडीशनिंग के गर्मी में रहना पड़ा, जिससे विमान के अंदर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के बाद विमान में ठंडक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिसके कारण यात्रियों को घुटन और उमस का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यात्रियों ने असुविधा को लेकर नाराजगी भी जताई और क्रू मेंबर से तुरंत समाधान की मांग की।

स्थिति को सामान्य करने के लिए तकनीकी टीम की मदद ली गई, जिसके बाद खराबी को ठीक करने की कोशिश की गई। हालांकि इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी और फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ।

About The Author

See also  झारखंड स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, इशानवी-तन्मय और प्रेरणा-निशांत बने चैंपियन

You may have missed