कक्षा 2 के छात्र से कथित मारपीट पर अभिभावक नाराज, स्कूल ने दोबारा घटना पर कार्रवाई का भरोसा दिया

Advertisements

जमशेदपुर : केरला समाज मॉडल स्कूल में कक्षा 2 के एक छात्र के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर सोमवार को स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बातचीत हुई। बच्चों की सुरक्षा और ऐसी घटना दोबारा नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा की गई। मामले को लेकर अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचा और प्रिंसिपल से मुलाकात की। बातचीत में स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की बात सामने आई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्कूल प्रबंधन ने फिलहाल कथित मारपीट में शामिल छात्रों को न तो स्कूल से निकाला है और न ही निलंबित किया है। हालांकि, प्रबंधन ने साफ किया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा होती है तो संबंधित छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें निलंबित करने का फैसला भी लिया जा सकता है। पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने भी प्रिंसिपल से मुलाकात की। बातचीत के दौरान प्रिंसिपल ने कहा, “बच्चा चाहे आपका हो या मेरा, सभी बच्चों की सुरक्षा जरूरी है.”

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे के अभिभावकों ने फिलहाल कथित रूप से मारपीट करने वाले बच्चों को स्कूल से बाहर करने की मांग नहीं की है। उनका मुख्य जोर इस बात पर है कि आगे किसी बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो और स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और दोबारा ऐसी घटना सामने आने पर स्कूल के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

See also  छिनतई और वाहन चोरी के संदेह में 2 युवक हिरासत में, कदमा थाना का घेराव कर धरने पर बैठे ग्रामीण

 

About The Author

You may have missed