डीजल-पेट्रोल की किल्लत से हड़कंप, कई पंपों पर लिमिट लागू… ग्राहकों में बढ़ा तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की कमी लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आपूर्ति में आ रही दिक्कत के बीच सभी उपभोक्ताओं तक ईंधन पहुंचाने के लिए कई पेट्रोल पंपों ने बिक्री पर सीमा तय कर दी है। डोबो सहित कई पंपों पर इस संबंध में नोटिस भी लगाए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नई व्यवस्था के तहत एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल ही दिया जा रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि पहले ग्राहकों से कम ईंधन लेने की मौखिक अपील की जा रही थी, लेकिन इससे विवाद और बहस की स्थिति बन रही थी। इसलिए अब लिखित नियम लागू कर दिए गए हैं ताकि व्यवस्था बनी रहे।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे आम उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही थी। लिमिट लागू होने के बाद उम्मीद है कि सभी लोगों को जरूरत के अनुसार ईंधन मिल सकेगा। अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है.

About The Author

See also  जुगसलाई में सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed