27 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप, नवंबर तक कई रूट प्रभावित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : चक्रधरपुर मंडल, बिलासपुर मंडल और मुरी स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों और मेगा ब्लॉक के कारण झारखंड से गुजरने वाली 27 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में नवंबर तक रद्द रहेंगी। रेलवे की ओर से बताया गया है कि ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। शुक्रवार से रांची रेलमंडल की कई ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं। हटिया-आदित्यपुर एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस, बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू समेत कई ट्रेनें 9 मई तक रद्द रहेंगी। वहीं वर्द्धमान-हटिया मेमू भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 2 जुलाई से 12 नवंबर तक और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 5 जुलाई से 15 नवंबर तक रद्द रहेगी। हटिया-झारसुगुड़ा मेमू और टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी जुलाई से नवंबर के बीच कई तारीखों में नहीं चलेगी। इसके अलावा हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस कई दिनों तक निर्धारित समय से 1 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना होगी।

इधर रांची-मुरी रेलखंड पर तेज हवा के दौरान ट्रैक पर पेड़ गिरने से भी कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। गरीबरथ, मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी और गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पेड़ हटाने के बाद शाम तक परिचालन सामान्य कर दिया गया। वहीं बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन के कार्य के कारण पुणे-हटिया, गया-लोकमान्य तिलक, जसीडीह एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस और चर्लपल्ली-दरभंगा समेत कई ट्रेनें जून में अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed