चाईबासा: पथ निर्माण विभाग का लिपिक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा:  पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग के लिपिक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। वह चक्रधरपुर का रहने वाला है और वर्तमान में मनोहरपुर स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्या है मामला
घटना 4 मई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन सिंह एक गांव पहुंचा और वहां मौजूद नाबालिग लड़की से स्कूल का रास्ता पूछा। उसने लड़की से साथ चलकर स्कूल दिखाने को कहा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर कहा कि उसे स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगाने के कार्य के निरीक्षण के लिए जाना है और मदद करने को कहा। शाम का समय होने के कारण लड़की ने फिर भी इनकार किया, लेकिन आरोपी ने उसे भरोसे में ले लिया।

इसके बाद नाबालिग आरोपी के साथ बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे स्कूल की ओर ले जाने के बजाय सुनसान जंगल की तरफ ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

बाइक से हुई पहचान
इसी दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी घबरा गया और नाबालिग को वहीं छोड़कर बाइक से भागने लगा। ऊबड़-खाबड़ और चढ़ाई वाला रास्ता होने के कारण उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद वह बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पैदल फरार हो गया।

See also  73.36 लाख की लागत से ट्रेनों के कोच होंगे अपग्रेड, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी

पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की मां की शिकायत पर सोनुआ थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मौके से मिली बाइक के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed