SSP कार्यालय के पास क्वार्टर में तोड़फोड़ से हड़कंप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की

Advertisements

जमशेदपुर : एसएसपी कार्यालय के पास साकची कुलसी रोड स्थित टाटा स्टील कर्मचारी को आवंटित क्वार्टर का ताला तोड़कर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने इस घटना की लिखित शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक से कर सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह क्वार्टर टाटा स्टील कर्मचारी सीके सिंह के नाम पर आवंटित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीड़ित परिवार के अनुसार, कंपनी की ओर से पिछले 7-8 महीनों से क्वार्टर में मरम्मत का काम कराया जा रहा था और करीब एक महीने पहले इसका हैंडओवर मिला था। बुधवार सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर तोड़फोड़ की गई। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है और इस घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। बताया गया कि क्वार्टर को लेकर अधिवक्ता दीपक सिंह ने हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

About The Author

See also  डीजी सेट प्रदूषण पर सख्ती, टाटा स्टील और टीएमएच समेत 12 संस्थानों को नोटिस

You may have missed