दूसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत, रिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह में एक मकान की दूसरी मंजिल पर पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान डिमना रोड, उलीडीह निवासी गुरुवा तांती (54) के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब चार बजे रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गुरुवा तांती एक मकान की दूसरी मंजिल पर पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेकर जमशेदपुर पहुंचे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

About The Author

See also  16 घंटे की मेहनत से सोनाली ने सैंड कलर से बनाई 5 फीट की राधा-कृष्ण रंगोली

You may have missed