काम छोड़ने की बात पर भड़का मालिक, ऑटो चालक को पेट्रोल छिड़क जलाने की कोशिश

Advertisements

रांची : कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास ऑटो चालक को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक समीर उर्फ सोनू ने जब ऑटो चलाने से मना किया तो मालिक मो असलम नाराज हो गया। इसके बाद उसके बेटे ने कथित तौर पर चालक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में समीर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद लोअर बाजार पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, समीर पिछले करीब 10 साल से नामकुम निवासी मो असलम का ऑटो चला रहा था। 11 जुलाई को उसने आगे से ऑटो नहीं चलाने की बात कही थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे कांटाटोली के पास मो असलम के बेटे मो रूमन और सिंटू मिस्त्री ने समीर पर पेट्रोल डालकर माचिस जला दी। इस घटना में उसकी दोनों कलाई, बांह, छाती और पेट झुलस गए।

मामले में समीर के भाई मो आरिफ उर्फ गुड्डू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

See also  एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 161 में से 92 पद खाली, आरटीआई से खुलासा

You may have missed