अनाथ सारंती मार्डी को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धी योजना का मिला साथ, स्वावलंबी होकर गढ़ सकेंगी अपना भविष्य

0
Advertisements

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के भाटिन पंचायत में आयोजित शिविर में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्रा सारंती मार्डी का सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धी योजना के तहत आवेदन लिया गया । अनाथ सारंती के.जी.बी.वी पोटका में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं जिन्हें इस योजना के तहत फिलहाल ढाई हजार(2500) रूपए का अनुदान सरकार द्वारा प्राप्त होगा । सारंती ने बताया कि उसकी देखरेख बड़ी बहन एवं बहनोई करते हैं, ऐसे में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलने से उनके ऊपर आर्थिक दवाब कम होगा। सारंती अब आत्मनिर्भर होकर पढ़ाई कर सकेंगी। इस बात की खुशी सांरती के अभिभावक फुलमनी सोरेन ने जाहिर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सांरती जैसी हजारों बेटियों के लिए यह योजना काफी हितकारी होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का अंत, महिला सशक्तिकरण, किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है। इसमें कक्षा 8वीं में ढाई हजार रूपये, कक्षा नौवीं में ढाई हजार रूपये, कक्षा 10वीं में पांच हजार रूपये, कक्षा 11वीं में पांच हजार रूपये, कक्षा 12वीं में पांच हजार रूपये और 18-19 वर्ष के आयु की किशोरी को एकमुश्त 20 हजार रूपये अनुदान राज्य सरकार दे रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed