महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सम्मान समारोह का आयोजन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम, की ओर से जहाँ दिन में झारखंड की पूर्व राज्यपाल *श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा संध्या काल में सहारा सिटी स्थित कम्युनिटी हॉल में सामूहिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इनर व्हील्स क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्षता श्रीमति सोनाली मोहंती, सचिव सम्पा उपाध्याय, जिला क्षत्रिय समाज की अध्यक्षता श्रीमति कविता परमार, सचिव मंजू सिंह तथा जमशेदपुर की scowa के अन्य महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतू उन्हें पुष्प गुच्छ तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुनय श्याम कमल जी जिला अध्यक्ष श्री एस एन पॉल जी स्कोवा के सचिव श्री सुशील सिंह जी जिला महिला प्रमुख श्रीमति गायत्री श्याम कमल जी जिला उपसचिव (प्रशासनिक) धीरज कुमार झा , जिला कोषाध्यक्ष वाई दुर्गा राव के साथ साथ कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कांवड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत, ऊंचे फुटओवरब्रिज के निर्माण को हरी झंडी

You may have missed