मानवाधिकार सहायता संघ पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा: मानवाधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मानवाधिकार सहायता संघ पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा सदर अस्पताल ब्लड बैंक चाईबासा में रक्तदान कैंप लगाया गया था, जिसमें रक्तदाताओं के द्वारा कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया। राहुल तिवारी ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए जल्द ही मानवाधिकार सहायता संघ पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित किए जाने की बात कही। मौके पर जिला प्रदेश संगठन मंत्री राजा प्रसाद, जिला सचिव पदमो लोचन नायक, जिला संगठन मंत्री अलित प्रधान, राजू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अजय साही, महिला नगर अध्यक्ष नीलूफर, टोंटो प्रखंड सचिव सुश्री कमला देवी एवं सदर प्रखंड अध्यक्ष पंकज टोप्पो मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed