झारखंड में ऑरेंज अलर्ट से मचा अलर्ट, तेज बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी… लोगों में बढ़ी चिंता

0
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। खासकर खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है।

प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी चेतावनी जारी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

About The Author

See also  रेल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed