टाटा मोटर्स कंपनी से घड़ी व सिक्का चोरी में एक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- टाटा मोटर्स कंपनी के स्टोर रूम से 8 जून को 20 घड़ी और 596 चांदी के सिक्के चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से दो चांदी का सिक्का और 4 घड़ी बरामद किया है. मामले में पुलिस ने टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 7 के रहने वाले गणेश बेहरा को गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. चोरी की घटना के संबंध में टाटा मोटर्स कंपनी के डीजीएम अमितेश पांडेय के बयान पर टेल्को थाने में मामला दर्ज कराया गया था. मामले में पांच कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था. इसमें गणेश बेहरा के अलावा शाखा प्रमुख विकास कुमार, शालिनी तिर्की, नंदलाल महतो व एक अन्य कर्मचारी को शामिल किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिटायरमेंट के बाद दिये जाते हैं घड़ी और चांदी के सिक्के

टाटा मोटर्स कंपनी के स्टोर रूम से जिस घड़ी और चांदी के सिक्के की चोरी की गयी है उसे कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद देने का काम किया जाता है. घड़ी और सिक्के के गायब होने के मामले का खुलासा तब हुआ था, तब ऑडिट के बाद कम पाया गया. इसके बाद मामला टेल्को थाने तक पहुंचा था.

See also  तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed