प्रचार के आखिरी दिन शहर के कांग्रेसियों ने बुंडू और तमाड़ में चलाया जनसंपर्क अभियान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर।शनिवार को खूंटी लोकसभा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह तमाड विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह ने जमशेदपुर के कांग्रेसियों के साथ बुंडू और तमाड़ में जनसंपर्क अभियान चलाया और डोर टू डोर जाकर उन्होंने कालीचरण मुंडा के पक्ष में क्षेत्र के लोगों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे में फेल है और अर्जुन मुंडा भी क्षेत्र की जनता को समय नहीं दिया और स्थानीय समस्याओं का भी निदान नहीं किया। अब समय आ गया है कि जनता इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दे। इस अभियान में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गोस्वामी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, वरिष्ठ नेता तमाड़ के एलडीएम समरेंद्र नाथ तिवारी बुंडू प्रखंड के अध्यक्ष मनोहर महतो वर्तमान प्रखंड के अध्यक्ष संजय सेठ उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed