अटल जी के 99वीं जयंती पर 25 को गोलमुरी केबल क्लब में भाजपा आयोजित करेगी रक्तदान शिविर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी. 25 दिसंबर को गोलमुरी अंतर्गत केबल वेलफेयर क्लब में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थक रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे. इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होने के लिए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, वरिष्ठ पार्टी नेता राकेश प्रसाद ने सहमति दी है. वहीं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरकार एवं कुणाल षाडंगी, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव सहित महानगर भाजपा के शीर्षस्थ नेता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे और रक्तदान करेंगे. शिविर को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क चलाया जा रहा है और आमजनों के मध्य निमंत्रण पत्र बाँटें जा रहे हैं. दिनेश कुमार ने बताया की रक्तदान शिविर को ले कर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई इस वर्ष अटल जी के 99वें जयंती पर 700 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है, शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा जोर दार प्रचार किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन के विकास को मिली रफ्तार, 300 करोड़ की योजना में नई पार्किंग सुविधा, यात्रियों को बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed