आदित्यपुर में रामनवमी पर सार्थक यूथ क्लब ने किया शरबत, चना गुड और टाटा ग्लूकोज का किया वितरण

0
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर में रामनवमी के अवसर पर सार्थक यूथ क्लब द्वारा सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

क्लब द्वारा आदित्यपुर के रोड नंबर 32 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों की सेवा की गई। आयोजन के दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना-गुड़ और टाटा ग्लूकोज का वितरण किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

कार्यक्रम में RIT थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, अभय झा, निरंजन मिश्रा समेत क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सौरभ पाठक, डॉ रेणु शर्मा, रोहित, आयुष, सौरभ कुमार, दीपक, अमित, अभिनव, शिवम, दीपक ठाकुर, प्रणव मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि युवाओं के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ लोगों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जाएंगे।

इस सेवा शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में नवीन अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed