छपरा एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान वृद्ध लापता

0
Advertisements

जमशेदपुर : छपरा-टाटा थावे एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रा करने के दौरान ही वृद्ध यात्री सुरेंद्र राय लापता हो गये हैं. वे बारीडीह बस्ती बजरंग चौक के के लिए शनिवार को छपरा स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए थे. अचानक से 26 अगस्त की रात 11.40 बजे गायब हो गए. वे ट्रेन के आरक्षित कोच एस-2 पर यात्रा कर रहे थे. साथ में उनकी भाभी अंजू राय भी यात्रा कर रही थी. सुरेंद्र राय मूलरूप से बिहार हाजीपुर के मुंगौली गांव के रहनेवाले हैं. वे इसके पहले भी मुंगौली से टाटा एक बार आ चुके हैं. भाभी अंजू राय उन्हें लेकर आ रही थी. अंजू ने बताया कि घटना के समय उसकी आंख लग गयी थी. ट्रेन आज सुबह 6.20 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी. इसके बाद घटना की लिखित शिकायत टाटानगर रेल थाने में परिजनों ने की गयी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मतदाता सूची के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप, 10 अक्टूबर को हर बूथ पर मेगा हेल्पडेस्क

Thanks for your Feedback!

You may have missed