स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल, मंत्री ने कहा छवि धूमिल करने की हो रही है कोशिश

0
Advertisements

जमशेदपुर / रांची:- झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर से चर्चा में है इस बार मामला है कि गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के 21 सेकंड का एक वीडियो जारी कर दिया है, जिसे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फर्जी बताया है। सांसद निशिकांत ने ट्वीट कर कहा है कि यह है इंडियन नेशनल कांग्रेस का चरित्र है।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश! गांधी परिवार समझ पाता. यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरनेवाली बात है. सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और एक महिला की आवाज है. महज 21 सेकंड के इस वीडियो की पुष्टि लोक आलोक न्यूज नेटवर्क नहीं करता है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने से स्वास्थ्य मंत्री की छवि धूमिल जरूर हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एडिटेड वीडियो को वायरल कर धूमिल करने का प्रयास : स्वास्थ्य मंत्री

इधर वायरल होने के बाद बन्ना गुप्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है की यह फेक और एडिटेड वीडियो जानबूझ कर वायरल किया है, फंसानेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा ।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि रविवार को सोशल मीडिया में मेरी छवि धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत एक फेक और एडिटेड वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग ऐप के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है, जिसके विरुद्ध मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है। जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है, उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगा।

See also  हेहल जमीन घोटाला: ED के समन पर पेश नहीं हुए रवि भाटिया और श्याम सिंह

जमशेदपुर के एसएसपी को पत्र भेजकर जांच की मांग

ज्ञात हो कि स्वास्थ मंत्री ने जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार को एक पत्र भेजकर उक्त अश्लील वायरल वीडियो की जांच साइबर सेल द्वारा करवाने की मांग भी की है। मंत्री का मानना है कि ऐस प्रतीत होता है कि वीडियो चैट चल रहा हो, उन्होंने कथित अपराधी पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मंत्री का कहना है कि इस कृत्य से उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता बनियान पहने हुए हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर रहे हैं। छोटे से इस वीडियो क्लीप को देखने पर इतना तो समझ आ रहा है कि इसे उसी महिला के मोबाइल से रिकार्ड किया गया है। वायरल वीडियो चैट के दौरान स्क्रीन रिकार्डिंग का ऑप्शन यूज होता भी दिख रहा है. वीडियो वायरल हुआ है उसमें मंत्री बन्ना गुप्ता गंजी पहने हुए किसी महिला से बात कर रहे हैं महिला का चेहरा और उसके अंग दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की हकीकत क्या है यह कहना मुश्किल है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed