अब पूरी आदित्यपुर कांड्रा मुख्य सड़क होगी स्ट्रीट लाइट से जगमग, लगभग 8:5 किलोमीटर दूर तक 35 मीटर की दूरी पर 12 मीटर ऊंचा अंडरग्राउंड स्ट्रीट लाइट लगेगी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : अब पूरी आदित्यपुर कांड्रा मुख्य सड़क स्ट्रीट लाइट से जगमग होगी. बाकी बचे लगभग 8:5 किलोमीटर सड़क पर सीएसआर के तहत प्रत्येक 35 मीटर की दूरी पर 12 मीटर ऊंचा अंडरग्राउंड स्ट्रीट लाइट लगने जा रही है, इससे रात के अंधेरे में होनेवाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी. यह इस सड़क पर प्रतिदिन चलने वाले लाखों लोगों के लिए बहुत ही राहत भरी अच्छी खबर है. बता दें कि इस सड़क की कुल लंबाई 15.5 किलोमीटर है. जिसमें से सिर्फ 6.9 किलोमीटर सड़क में ही जे. ए.आर. डी. सी. एल. के द्वारा पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है. जिससे आधे से ज्यादा रोड पर घनघोर अंधेरा छाया रहता था. सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा द्वारा अनेकों बार पत्राचार करने के बाद भी बाद बाकी बचे 8.5 किलोमीटर सड़क पर 14 वर्ष तक घनघोर अंधेरा कायम रहा. जिससे सड़क दुर्घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती गई. लेकिन सरायकेला जिला के वर्तमान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और अब झारखंड सरकार के पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं उपायुक्त सरायकेला खरसावां नीतीश कुमार सिंह के प्रयास से आदित्यपुर-कांड्रा सड़क पर लगभग 8:5 किलोमीटर सड़क पर नये स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था CSR के तहत कराई जा रही है. यह अत्यंत ही प्रशंसनीय कार्य है एवं जनहित में है. इस कदम को मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सराहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed