दलजीत कौर को निखिल पटेल ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- आकर अपना सामान ले जाएं वरना दान दे दूंगा…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- दलजीत कौर के दूसरे पति निखिल पटेल ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और अपना सामान ले जाने को कहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिग बॉस 13 फेम दलजीत कौर मुश्किल में फंसते नजर आ रही हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले दलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके दूसरे पति निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसके बाद निखिल ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि उनका और दलजीत का रिश्ता खत्म हो गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि निखिल ने दलजीत को कानूनी नोटिस भेजा है।

इस वजह से भेजा नोटिस

निखिल ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘दुनिया के एक सामान्य नागरिक के रूप में, मुझे ये बात परेशान कर रही है कि भारत और विश्व स्तर पर ऑनलाइन सुरक्षा कानूनों में कितनी सारी कमियां हैं। अक्सर लोग इसी बात का फायदा उठाते हैं और फेम हासिल करने के लिए कुछ भी पोस्ट करते रहते हैं। लोगों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर करना, खासकर बच्चों के, जो समाज में हमेशा एक कमजोर पक्ष होते हैं और जिन्हें हमेशा कानून की सुरक्षा की जरूरत होती है, लापरवाही का मामला है।’

निखिल ने दलजीत को बुलाया केन्या

निखिल ने यह भी कहा कि यदि दलजीत की टीम जून में उनका बचा हुआ सामान लेने केन्या नहीं आएगी तो वह उन चीजों को दान दे देंगे क्योंकि वह उन चीजों को अपने पास नहीं रखना चाहते हैं। इतना ही नहीं, निखिल ने ये भी कहा कि वह कई बार इस बारे में दलजीत से बात कर चुके हैं।निखिल के अनुसार, उनकी लीगल टीम यह साफ कर चुकी है कि वे आगे से किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर दलजीत ने अपनी गैरकानूनी हरकतें जारी रखीं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed