रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ के बाद राहुल दुबे गैंग के 5 अपराधी गिरफ्तार

Advertisements

रांची: कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में शुक्रवार तड़के कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के महज 13 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान गैंग का एक सदस्य सौरभ कुमार उर्फ विलन घायल हो गया। गिरफ्तार सभी आरोपी राहुल दुबे गैंग के बताए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, बड़ी संख्या में गोलियां, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार उर्फ विलन, कुंदन उर्फ आदित्य, ऋषभ यादव, गुड्डू मिश्रा और मोहित पासवान के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और वारदात में भूमिका की जांच कर रही है।

शुक्रवार तड़के अपराधियों ने संजय करमाली के आवास के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। घटनास्थल से पुलिस को पांच खोखे मिले। मौके पर एक पर्चा छोड़े जाने की बात भी सामने आई है, जिसमें आरोपियों के राहुल दुबे गैंग से जुड़े होने का उल्लेख बताया गया है। संजय करमाली मूल रूप से रामगढ़ के निकट उरीमारी के रहने वाले हैं और खलारी क्षेत्र में ईंट-भट्ठा तथा कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। नगड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र की सीमा के पास रिंग रोड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक कार को रोका गया। पूछताछ में उसमें सवार लोगों ने अपने एक साथी के सीठियो में होने की जानकारी दी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो मौजूद आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से सौरभ घायल हो गया।

See also  सोनारी में 63वां काली पूजा महोत्सव 7 नवंबर से, प्रियंका सूत्रधर और देबांग्शु डे देंगे प्रस्तुति

इधर, हजारीबाग के मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पर भी गुरुवार रात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। फायरिंग में होटल का शीशे का दरवाजा टूट गया, हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए। कुख्यात राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। एसपी अमन कुमार ने बताया कि धमकी भरे कॉल की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है।

About The Author

You may have missed