टॉयलेट में नवजात को जन्म देकर छोड़ा, फ्लश में पानी डालते ही बाहर आए हाथ और सिर

0
Advertisements
Advertisements

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले के परासिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. सोमवार को परासिया सिविल अस्पताल के टॉयलेट में नवजात बच्ची का शव कमोड में फंसा हुआ मिला. हालात ऐसे थे कि शव को बाहर निकालने के लिए टॉयलेट तोड़ना पड़ा.यह मामला तब सामने आया जब अस्पताल की एक महिला कर्मचारी टॉयलेट साफ करने पहुंची. उसने जैसे ही पानी डाला, फ्लश नहीं हुआ. शक होने पर जब उसने अंदर झांककर देखा तो नवजात का हाथ और सिर दिखाई दिया. यह देखते ही वह घबरा गई और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी.घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. प्रबंधन ने तुरंत एएनसी, पीएनसी कक्ष और लेबर रूम की जांच कराई, लेकिन कहीं भी ऐसी कोई महिला नहीं मिली, जिसका हाल ही में प्रसव हुआ हो और वह बिना बच्चे के मौजूद हो. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.शाम करीब 4:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. नगर पालिका के कर्मचारी, अस्पताल स्टाफ और पुलिस ने मिलकर टॉयलेट को तोड़ने का काम शुरू किया. बच्ची का शव कमोड के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने में करीब रात 8 बजे तक मशक्कत करनी पड़ी.जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई गर्भवती महिला ओपीडी के दौरान जांच के लिए अस्पताल आई होगी. उसी दौरान उसने टॉयलेट में ही डिलीवरी की और साक्ष्य छिपाने के इरादे से नवजात को बहाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी. पुलिस को यह भी शक है कि लड़की पैदा होने के कारण महिला या उसके परिजन यह खौफनाक कदम उठाकर फरार हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed