अपहरण-हमला केस में नया बवाल, आरोपी पर केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

Advertisements

जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून को हुए अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत और एसएसपी से गुहार लगाने के बाद भी अब तक आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीड़ित के अनुसार, 17 जून की रात एक कन्वाई चालक का कथित तौर पर अपहरण कर स्कूटी से कई जगह ले जाया गया। इसके बाद चापड़, लोहे के पंच और बोल्डर से हमला किया गया, जिससे उसकी एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का पहले एमजीएम अस्पताल में इलाज हुआ, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया। परिवार का आरोप है कि बीती रात विवेक, आयुष समेत करीब 10 युवक घर पहुंचे और तोड़फोड़ की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, घरेलू सामान और वाहन को नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी एक स्कूटी छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

See also  जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, हिरासत में लिए गए जुआरी

You may have missed