टाटा जू में अफ्रीकी शेरों की नई जोड़ी, हैदराबाद से आए ‘मनोहर’ और ‘श्रीदेवी’

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : Tata Steel Zoological Park में पशु विविधता को बढ़ाते हुए अफ्रीकी शेरों की नई जोड़ी लाई गई है। हैदराबाद के Nehru Zoological Park से नर शेर ‘मनोहर’ और मादा शेरनी ‘श्रीदेवी’ को स्वीकृत पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर लाया गया है। इसके बदले दो नर मैनड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

करीब नौ वर्ष आयु के मनोहर और श्रीदेवी प्रजनन के अनुकूल चरण में हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह जोड़ी सफल प्रजनन करेगी, जिससे शेरों की आनुवंशिक विविधता और दीर्घकालिक संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

11 फरवरी को जू की विशेष टीम दो विशेष रूप से तैयार वाहनों से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। सभी दस्तावेजी और स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 16 फरवरी 2026 की आधी रात को शेरों को सुरक्षित रूप से जमशेदपुर लाया गया।

पूरी प्रक्रिया Central Zoo Authority के दिशा-निर्देशों के अनुसार और विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में पूरी की गई।

वर्तमान में जू में दो नर शेर जंबो और एड तथा एक मादा शेरनी जोया (करीब 14.5 वर्ष) मौजूद हैं। ये शेर वर्ष 2012 में यहां लाए गए थे और तब से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मानक प्रोटोकॉल के तहत नई जोड़ी को 40 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन में रखा गया है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य और नए वातावरण में सामंजस्य पर नजर रखी जाएगी। क्वारंटीन पूरा होने के बाद उन्हें निर्धारित बाड़ों में स्थानांतरित किया जाएगा और दर्शक उनका दीदार कर सकेंगे।

See also  संसद में NEET विवाद पर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

जू प्रबंधन ने इसे संरक्षण और प्रजनन प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed