नई श्रम नीतियों का राज्य भर में विरोध किया जाएगा : केकेसी

0
Advertisements

Saraikela:श्रम शक्ति मंत्रालय द्वारा आज से लागू की जा रही श्रम संहिताओं (Labour Codes) के विरोध में केकेसी ने जोरदार प्रदर्शन किया है. मौके पर राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन संजय गाबा साथ ही कई अन्य पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. डॉ. उदित राज ने कहा कि केंद्र सरकार की चारों श्रम संहिताएं मसलन Industrial Relations Code, OSH Code, Social Security Code और Code on Wages ये सभी कानून पूरी तरह मज़दूर-विरोधी और कॉरपोरेट-परस्त हैं. इनसे देशभर के श्रमिकों के दशकों पुराने अधिकार कमजोर होंगे और नौकरी की सुरक्षा लगभग खत्म हो जाएगी. इससे 90% असंगठित कार्यबल असुरक्षा में धकेले जाएंगे. इसलिए केकेसी मांग करता है कि इन संहिताओं को श्रमिक हित में तुरंत संशोधित किया जाए और मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा की जाए. साथ ही साथ मौके पर भारत सरकार द्वारा श्रम संहिताओं (labour code) की गैजेट नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाई गई. झारखंड के केकेसी (असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि नई श्रम नीतियों का राज्य भर में विरोध किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद करने का विरोध, डीआरएम ने दिया ट्रेन चालू रखने का भरोसा

Thanks for your Feedback!

You may have missed