दक्षिण पूर्व रेलवे में नया GM नियुक्त, अनिल कुमार जैन ने संभाला कार्यभार… बदलाव की उम्मीद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को नया महाप्रबंधक मिल गया है। अनिल कुमार जैन ने सोमवार को GM का कार्यभार संभाल लिया। वे पूर्व महाप्रबंधक ए.के. मिश्रा की जगह आए हैं, जो 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद एजीएम एस. मजूमदार अस्थायी रूप से जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अनिल कुमार जैन 1990 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (IRSEE) के अधिकारी हैं और रेलवे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उनके पास लंबे प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि जोन में सुरक्षा, योजना और डिजाइन से जुड़े कार्यों में सुधार होगा।

नए GM के पदभार संभालने के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रही परियोजनाओं को गति मिलेगी और व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

About The Author

See also  73.36 लाख की लागत से ट्रेनों के कोच होंगे अपग्रेड, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed