AI की नई पहल से हादसों पर लगेगी लगाम, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत



जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित ‘सेफ्टी आई-क्यू’ (Safety i-Q) प्रणाली लागू की है। यह स्मार्ट सिस्टम संभावित जोखिमों की पहले से पहचान कर रियल-टाइम अलर्ट देगा, जिससे दुर्घटनाओं को होने से पहले ही रोका जा सकेगा। साथ ही यह पीपीई (PPE) अनुपालन, कर्मचारियों की गतिविधियों और असुरक्षित कार्य व्यवहार पर भी लगातार नजर रखेगा।नई AI प्रणाली ऊर्जा स्रोतों के सुरक्षित आइसोलेशन, मशीनों के रखरखाव से जुड़े कार्यों और अन्य जोखिम वाले क्षेत्रों की निगरानी करेगी। टाटा स्टील का उद्देश्य तकनीक की मदद से कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित बनाना, मानवीय त्रुटियों को कम करना और सुरक्षा संस्कृति को नई मजबूती देना है। कंपनी का मानना है कि यह पहल सक्रिय दुर्घटना रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।




