सीतारामडेरा में पड़ोसी ने घर में घुसकर किया हमला, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भइयांडीह काली मंदिर निवासी राजेश कैवर्तो पर उसके पड़ोस के लोगों ने ही एक मत होकर जान मारने की नीयत से कल शाम को हमला कर दिया. घटना में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और राजेश का बयान लेकर कुल सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इन्हें बनाया गया है आरोपी

पूरे मामले में राजेश कैवर्तो का कहना है कि कल शाम को संतोष कैवर्तो, बुलेट कैवर्तो, जीतन कैवर्तो, रीना कैवर्तो, संतोष कैवर्तों की मां लक्खी कैवर्तो, सरस्वती कैवर्तो और शनि कैवर्तो ने घर में घुसकर हमला कर दिया. आरोपियों के हाथ में लाठी डंडे व अन्य सामान भी थे. मामले में पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों के बीच पुराने विवाद को लेकर घटना घटी है. मामले की जांच की जा रही है.

See also  रेल यात्री संघर्ष समिति ने 17 को साकची में हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की

Thanks for your Feedback!

You may have missed