स्थगित की गयी NEET-PG प्रवेश परीक्षा, जल्द नई तारीख का होगा ऐलान,रविवार को होनी थी आयोजित…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- नीट-पीजी की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। जल्द नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

23 जून (रविवार) को होने वाली नीट-पीजी की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इस परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

क्यों स्थगित की गई परीक्षा?

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं का अच्छे से मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। ऐहतियातन 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्रों को हुई असुविधा के लिए गंभीरता से खेद व्यक्त किया है और कहा है कि यह फैसला छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

रविवार को होनी थी परीक्षा

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) 23 जून को नीट पीजी 2024 की परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार था। यह परीक्षा देश भर में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली थी।

यूजीसी नेट परीक्षा हो चुकी है रद्द

इससे पहले यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द हो चुकी है। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा को रद्द किया था। परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत सामने आने के बाद ये फैसला किया गया था। शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इस परीक्षा का आयोजन फिर से होगा और नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed