नगर निगम ने जारी की नई बोरिंग गाइडलाइन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, लोगों में बढ़ी चिंता

0
Advertisements

धनबाद : धनबाद नगर निगम ने शहर में बोरिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत डीप बोरिंग पर रोक जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी तरह की बोरिंग करना नियमों के खिलाफ होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, शहर में भूजल स्तर लगातार गिरने के कारण यह प्रतिबंध पहले से लागू है, लेकिन कई लोग नियमों की अनदेखी कर बोरिंग करा रहे हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों की जाएगी। साथ ही अवैध बोरिंग करने वाले और कराने वाले दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे।

नगर निगम का कहना है कि पानी के संरक्षण और शहर में जल संकट को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अनुमति प्राप्त प्रक्रिया के तहत ही बोरिंग कराएं, अन्यथा कार्रवाई तय है।

 

About The Author

See also  10 साल से बेटे गोविंदा के लिए जिउतिया व्रत रख रहीं बेबो किन्नर, मां बनकर संवारा भविष्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed