महुआडांड़ में मोहर्रम मिलन समारोह व जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, बस स्टैंड में हैरतअंगेज करतब, विधायक बोले- “इमाम हुसैन की शहादत दुनिया के लिए प्रेरणा”

Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ में शनिवार को मोहर्रम का पर्व अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के जनरल खलीफा तनवीर अहमद और नायब खलीफा सद्दाम आलम के नेतृत्व में पारंपरिक जुलूस निकाला गया। बस स्टैंड स्थित मंच पर आयोजित “मोहर्रम सम्मान समारोह” में हैरतअंगेज खेल-करतब का प्रदर्शन हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जरहाटोली से शास्त्री चौक तक निकला जुलूस

सुबह 10 बजे जुलूस जरहाटोली से प्रारंभ हुआ। गुरगुरटोली और अम्बवाटोली होते हुए डीपाटोली पहुंचा, जहां खिलाड़ियों ने करतब दिखाते हुए शास्त्री चौक का रुख किया। शास्त्री चौक पर मोहर्रम कमेटी के खलीफा तनवीर अहमद और नायब खलीफा सद्दाम आलम की पगड़ीपोशी की गई। इसके बाद जुलूस बस स्टैंड पहुंचा, जहां मंच पर जुलूस खेल-करतब में तब्दील हो गया।

तलवार-भाले से दिखाए जोखिम भरे करतब

बस स्टैंड स्थित मंच पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने तलवार, भाला, बाना, फरसा और डंडे से जोखिम भरे करतब दिखाए। दर्शकों ने “या हुसैन” के नारों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

मोहर्रम सम्मान समारोह में अतिथियों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ सुलेमान मुंडरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी, बीडीओ संतोष कुमार बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, उपप्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद,हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भानू प्रसाद, अजय प्रसाद शामिल हुए। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।मौके मो. मुस्तकीम, महुआडांड़ सदर इमरान खान, सेक्रेटरी मजहर खान, खजांची शाहिद कमाल, पूर्व नायब खलीफा परवेज आलम, रानू खान, मंजूल अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, युवा कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू खान एवं पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

See also  भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के पहले दिन बिके 8033 टिकट, 17 मिनट में ऑनलाइन कोटा खत्म

“इमाम हुसैन ने सिखाया कैसे पीड़ित रहकर लड़ाई जीती जाती है”: विधायक

अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा, “इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए अपनी शहादत दी। इमाम हुसैन ने कर्बला में सिखाया कि पीड़ित रहकर और अपनी जान देकर कैसे लड़ाई जीती जा सकती है। आज भी उनकी शहादत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मोहर्रम के मद्देनजर लातेहार डीसी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीओ सुलेमान मुंडरी, डीएसपी पूजा कुमारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रही। बस स्टैंड स्थित मंच पर मेडिकल टीम भी तैनात थी। प्रशासनिक अधिकारी पूरे विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए थे।

कमेटी ने जताया प्रशासन का आभार

मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और मेडिकल टीम का विशेष आभार जताया। खलीफा तनवीर अहमद ने कहा कि प्रशासन के पुख्ता इंतजाम से ही जुलूस और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सका। जुलूस देर शाम कर्बला में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक के साथ संपन्न हुआ।

About The Author

You may have missed