गुवा में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, 15 पुराने मोबाइल ले गए चोर
Advertisements

गुवा : रेलवे मार्केट में सोमवार की आधी रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सुभाष सिंह की मोबाइल दुकान से मरम्मत के लिए रखे करीब 15 पुराने मोबाइल फोन चुरा लिए। वहीं, सड़क के दूसरी ओर स्थित राशन दुकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से राशन का सामान और गल्ले में रखी कुछ नकदी चोरी कर ली गई। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
Advertisements

Advertisements

दोनों दुकानों से चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत का अभी आकलन नहीं किया गया है। घटना के संबंध में अब तक गुवा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और नुकसान का आकलन होने के बाद ही कुल क्षति का पता चल सकेगा।

About The Author
See also सरायकेला में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, ट्रेलर की टक्कर से एनएच-18 पांच घंटे जाम

