बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में एमएससी छात्रा का शव मिला, पुलिस को सुसाइड की आशंका

रांची : बीआईटी मेसरा कैंपस के हॉस्टल नंबर-9 में एमएससी की छात्रा का शव बरामद हुआ है। मृतक छात्रा की पहचान अजंलि के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।


पुलिस के अनुसार, छात्रा की एक डायरी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डायरी की कुछ एंट्री से पारिवारिक विवाद के कारण छात्रा के तनाव में रहने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद से लगातार परेशान रहने के बाद छात्रा ने अपनी जान ले ली।
हालांकि, पुलिस ने मौत के कारण को अभी निश्चित नहीं माना है। छात्रा की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही गई है।


