रामगढ़ जिले के नए उपायुक्त के रूप में सुश्री माधवी मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण , कोरोना संक्रमण को रोकना तथा सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है प्राथमिकता – उपायुक्त, सुश्री माधवी मिश्रा

Advertisements
Advertisements

रामगढ़: बुधवार को रामगढ़ जिले के 12 वें उपायुक्त के रूप में सुश्री माधवी मिश्रा ने निवर्तमान उपायुक्त श्री संदीप सिंह से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिले के निवर्तमान उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने सुश्री माधवी मिश्रा का परिचय जिले के अधिकारियों से कराते हुए उन्हें जिले में हो रहे विकास कार्यो से अवगत कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements


पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहां की वर्तमान में कोरोना संक्रमण को रोकना एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

You may have missed