फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: बहरागोड़ा पुलिस ने मेरठ पहुंचकर घर पर चिपकाया इश्तेहार

0
Advertisements

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचकर उसके घर पर न्यायालय के आदेश से इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई बहरागोड़ा के फरार आरोपी मो. शाहबाज के खिलाफ की गई।जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई का नेतृत्व अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने किया। मेरठ के स्थानीय जानी थाना और शिवालाखास चौकी पुलिस के सहयोग से आरोपी के पैतृक घर पर अदालत के आदेश के तहत इश्तेहार चिपकाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों और आरोपी के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी, ताकि सभी को न्यायालय के आदेश की जानकारी मिल सके।पुलिस ने बताया कि आरोपी मो. शाहबाज को अदालत के आदेश के अनुसार 10 अप्रैल 2026 तक न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा। यदि वह तय समय तक आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह की कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि उन्हें जल्द न्यायालय के सामने पेश किया जा सके।

About The Author

See also  पत्नी को पुल से नदी में धकेलने का आरोप, रातभर टापू पर फंसी रही महिला

Thanks for your Feedback!

You may have missed