बहरागोडा के पाटपूर गांव के राशन उपभोक्ताओं को पिछले तीन महीने का राशन मिलेगा:- सरोज

Advertisements

बहरागोडा :- बहरागोडा प्रखंड के कूमारडूबी पंचायत अन्तर्गत पाटपूर गांव में स्थित सरकारी राशन डीलर प्रदीप साहू का तीन महीना पूर्व निधन हो गया है जिसके कारण राशन दुकान बंद है । लगभग दो सौ गरीब उपभोक्ताओं को राशन पिछले तीन महीने से नहीं आपूर्ति हो रही थी । इसकी जानकारी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं पाटपूर गांव के रोहित कूईला ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बहरागोडा विधान सभा क्षेत्र के समाजसेवी सरोज महापात्रा को दिया । भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने इसे संज्ञान में लेते हुए आज जिला के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी(स्पेशल राशनिंग आफिसर) नवीन कुमार से आज मुलाकात कर उपरोक्त विषय का जानकारी दिया एवं जब तक नया राशन दुकान पाटपूर गांव में नहीं होता है तब तक पाटपूर गांव के नजदीक राशन दुकान से पिछले तीन महीना का एवं भविष्य में भी राशन उपभोक्ताओं को आपूर्ति करने का मांग किया साथ ही पाटपूर गांव के पूर्व डीलर स्वर्गीय प्रदीप साहू के परिवार के सदस्य के नाम पर अनुकंपा में राशन दुकान आवंटन करने का भी मांग किया । भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने इस तरह की घटना के लिए बहरागोडा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऊपर उदासीनता का आरोप भी लगाया । जिला के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक को फोन कर अविलंब पाटपूर गांव क्षेत्र के गरीब राशन उपभोक्ताओं को पिछले तीन महीना का राशन पाटपूर गांव के नजदीक राशन दुकान से आपूर्ति करने का आदेश दिया । भाजपा नेता सरोज महापात्रा को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार ने पाटपूर गांव में बंद राशन दुकान शीघ्र ही खोलने का आश्वासन भी दिया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed