गुड़ाबांदा के भालकी में बाइक हादसा: दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जेएच-05 डीएल-1211 नंबर की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए धालभूमगढ़ अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक धालभूमगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई थी।हादसा कैसे हुआ और दोनों युवक वहां किस काम से गए थे, इसकी जांच गुड़ाबांदा पुलिस कर रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

See also  अब हर योजना पर सीएम की सीधी नजर, नया डैशबोर्ड सिस्टम लागू, काम में पारदर्शिता पर बड़ा जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed