29 दिनों में 91 हजार से ज्यादा वाहनों पर चालान, 6.39 करोड़ का जुर्माना; बिना हेलमेट सबसे आगे

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड की राजधानी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. 29 दिनों में 91,209 वाहनों का चालान किया गया और इन पर कुल 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. सबसे ज्यादा 45,724 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर हुए. इसके बाद नो पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के मामलों में 30,732 वाहनों पर कार्रवाई की गयी. ओवरस्पीड के 4,047 और रेड लाइट जंप करने के 3,796 मामले सामने आये. वहीं, 268 मामलों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अन्य कार्रवाई में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 3,311, बिना डीएल के 416, फिक्सर लाइट के 272, बिना यूनिफॉर्म के 129, फैंसी नंबर के 163, नो इंट्री के 812, इंश्योरेंस के 130, सीट बेल्ट के 206, ट्रिपल राइड के 36, ड्रंक एंड ड्राइव के 54, एक्स्ट्रा पैसेंजर के 243, प्रेशर हॉर्न के 83, पिलियन राइड के 324, पॉल्यूशन के 229, मॉडीफाइड साइलेंसर के 66, ब्लैक फिल्म के 8 और अन्य नियमों के 358 चालान किये गये. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं है. उन्होंने वाहन चालकों से कागजात अपडेट रखने और सड़क पर हर हाल में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की.

About The Author

You may have missed