चाकुलिया गौधाम में 40 लाख से बने आधुनिक गौसदन और पानी टंकी का उद्घाटन, 50 गायों को मिलेगा नया आश्रय

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया स्थित चाकुलिया गौधाम में करीब 40 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित गौसदन और पानी टंकी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के अध्यक्ष और चाकुलिया गौशाला के अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयनका ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर झारखंड और पश्चिम बंगाल से लगभग 40 समाजसेवी और उद्योगपति कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी नृत्य और मादल की थाप के साथ हुई, जिसके जरिए अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हवन, गौ पूजन और गौ परिक्रमा भी की। सभा को संबोधित करते हुए गिरधारीलाल गोयनका ने कहा कि यह आधुनिक गौसदन बेसहारा गोवंश के लिए एक सुरक्षित और बेहतर आश्रय बनेगा। उन्होंने बताया कि यह केवल एक भवन नहीं है, बल्कि लगभग 50 गायों के लिए एक सुविधायुक्त और आरामदायक आश्रम है, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

गोवंश के लिए निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशाल पानी टंकी का भी लोकार्पण किया गया। इससे गौधाम परिसर में जल प्रबंधन और अधिक मजबूत होगा।

इस मौके पर कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के सचिव पवन टिबड़ेवाल और उपाध्यक्ष देवकीनंदन लोधा ने गौशाला के बेहतर प्रबंधन और सेवाभाव की सराहना की। अन्य अतिथियों ने भी गौशाला को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम में कोलकाता, जमशेदपुर, मिदनापुर, झाड़ग्राम और चाकुलिया से बड़ी संख्या में समाजसेवी और उद्योगपति मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को गौसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed