HDFC के CSR फंड से पलामू में बनेगा मॉडल स्कूल, शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा… शिलान्यास से उत्साह

0
Advertisements

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। यहां एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड से दो स्कूलों को मॉडल और स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल मिल सकेगा।

इन स्कूलों को स्मार्ट क्लास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शहर जैसी शिक्षा सुविधा का लाभ उठा सकें। इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

About The Author

See also  पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’, 3 नवंबर को साधु तिवारी देंगे लाइव प्रस्तुति

Thanks for your Feedback!

You may have missed