विधायक सरयू राय ने नगर निगम कार्यालय के सामने डलवाया कचरा, निस्तारण व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisements

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कचरा निस्तारण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुर्दा मैदान में जमा कचरे को उठवाकर नगर निगम कार्यालय के सामने डलवा दिया। उन्होंने निगम प्रशासन से पूछा कि शहर से निकलने वाले कचरे को आखिर कहां फेंका जाए और उसके निस्तारण के लिए क्या व्यवस्था की गई है।
जानकारी के अनुसार, विधायक सरयू राय ने नगर निगम से 10 अक्टूबर तक मुर्दा मैदान में जमा कचरा हटाने का अनुरोध किया था। निर्धारित समय तक कचरा नहीं हटाए जाने पर उन्होंने मैदान से कचरा उठवाकर निगम कार्यालय के बाहर डलवा दिया।
विधायक के इस कदम के बाद शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। सरयू राय ने नगर निगम से कचरे के उचित निस्तारण के लिए स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  स्थापना दिवस पर सफाई अभियान, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और रोजगार अभियान की पहल

You may have missed