Advertisements

जमशेदपुर। भाजमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह के पिता कविलाश सिंह का निधन हो गया। लंबी बीमारी के कारण वे टीएमएच में इलाजरत थे। स्व. सिंह विद्यापति नगर समिति के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। बारीडीह मार्केट स्थित पौराणिक शिव मंदिर के भी अध्यक्ष थे और मंदिर के संस्थापक सदस्य थे। पुत्र विजय नारायण ने बताया कि सोमवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। निधन की खबर पाकर विधायक सरयू राय, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव टीएमएच पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 161 में से 92 पद खाली, आरटीआई से खुलासा

Thanks for your Feedback!