एकलव्य स्कूल में विधायक का औचक निरीक्षण, 20 छात्र अनुपस्थित मिले, शिक्षकों को चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को प्रखंड के मंगलासाई स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्रों से पढ़ाई और आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने छात्रों से सवाल-जवाब भी किया। पढ़ाई के स्तर से वे संतुष्ट नहीं दिखे और शिक्षकों को गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया।

विधायक ने छात्रों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। इसमें 20 छात्र अनुपस्थित पाए गए। कक्षा 6 से 8 तक कुल 124 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि उस दिन 104 छात्र ही उपस्थित थे।

विद्यालय के प्राचार्य दुलार चंद्र साव ने स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या भी उठाई।

विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए इस विद्यालय का संचालन कर रही है। इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा बताई गई कमियों की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है। जल्द ही आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

About The Author

See also  2 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, अपहृत युवक को छुड़ाया और तीन आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed