मुखिया संघ के अध्यक्ष बने मिथिलेश कुमार…

Advertisements
Advertisements

संझौली(रोहतास):-  प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव सरोवर तट पर , संझौली पंचायत सरकार भवन में सोमवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे , प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ का गठन किया गया। मुखिया संघ का कार्यकारिणी का गठन जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर प्रभात कुमार की अध्यक्षता में पूरी प्रक्रिया की गई। जिसमें चांदी पंचायत मुखिया मिथिलेश कुमार को अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। वही, अमेठी पंचायत मुखिया चंद्रहास कुमार को उपाध्यक्ष व करमैनी पंचायत मुखिया सुभाष चंद्रा को सचिव पद सर्वसम्मति से चुने गये। मुखिया प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दायित्व को संभालते हुए कहा कि, संघ के मजबूती व एकता कायम रखूंगा। जनप्रतिनिधियों के हक व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहूंगा। किसी भी जनप्रतिनिधियों को किसी द्वारा उपेक्षित नहीं होने दूंगा। अधिकारियों , कर्मचारियों व जनता समन्वय बना विकास कार्यों को प्रगति पर लाने का प्रयास करूंगा। बैठक में शामिल संझौली पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार , संतोष कुमार , अन्य कई सदस्य शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिवार का हंगामा… हत्या का आरोप

You may have missed