क्रिकेट विवाद में नाबालिग पर चाकू से हमला, मैदान बना रणभूमि, हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के श्यामसुंदर मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 14 वर्षीय नाबालिग जैद खान पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जैद और आमिर नामक युवक के बीच खेल के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विवाद बढ़ने पर आरोपी आमिर ने अपनी कमर से चाकू निकालकर जैद पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

About The Author

See also  बाढ़ का पानी उतरते ही राहत कार्य तेज, 1000 ब्रेड पैकेट बांटे; सफाई और ब्लीचिंग के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed