मंत्री की बेटी भी NEET प्रदर्शन में पहुंचीं, विरोध के बीच सियासी हलचल तेज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुवाहाटी :NEET परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर चल रहे प्रदर्शन में असम के मंत्री की बेटी के शामिल होने से मामला चर्चा में आ गया है। असम सरकार में मंत्री और एजीपी नेता केशब महंत की बेटी दिबिसा महंत छात्र संगठनों के प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने गुवाहाटी के चचल इलाके में हुए प्रदर्शन में छात्रों के साथ बैठकर भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शनकारियों ने NEET-UG से जुड़े कथित पेपर लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठाई। इस प्रदर्शन में छात्रों ने जवाबदेही तय करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। दिबिसा महंत की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई।

About The Author

See also  झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ का वार्षिक आम बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी बनाए गए मुख्य संरक्षक

You may have missed