खनिज नियमों के उल्लंघन पर खनन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो हाइवा जब्त — प्राथमिकी दर्ज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां :- उपायुक्त के निर्देश पर खनिज नियमों के अनुपालन को लेकर जिला खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 23 जुलाई 2025 को जिला खनन विभाग की टीम ने कांड्रा एवं गम्हरिया थाना क्षेत्रों के पिंडराबेरा स्थित सभी रेडिमिक्स इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने लघु खनिज जैसे बालू एवं पत्थर के भंडारण से जुड़े वैध अनुज्ञप्ति पत्र, भंडारण पंजी एवं परिवहन से संबंधित कागजातों की जांच की। दस्तावेजों की विधिवत समीक्षा के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसी दौरान, पत्थर खनिज के अवैध परिवहन पर रोक लगाते हुए खनन विभाग की टीम ने दो हाइवा वाहनों को जब्त किया, जिन पर अवैध रूप से पत्थर लदा हुआ था। इस मामले को लेकर कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Thanks for your Feedback!

You may have missed