इचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावाँ: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक द्वारा इचागढ़ थाना अंतर्गत सोरों क्षेत्र में बालू खनिज के अवैध भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान लगभग 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया है. जब्त बालू को आवश्यक कार्रवाई हेतु इचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है. मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून एवं नियमों के तहत सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा के अवैध दोहन एवं अनधिकृत भंडारण-परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग द्वारा नियमित निगरानी, औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर होगी रिलीज

You may have missed